दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, कहा- “हमारा एक ही लक्ष्य है, मोदी को सत्ता से हटाना”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में सीएम नीतीश राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगे. दिल्ली पहुंचने पर सीएम नीतीश ने कहा कि अगर सारा विपक्ष एकजुट हो गया तो बीजेपी की हार तय है. अगर हम सब एक हो गए तो बीजेपी की सीट ऐसे ही कम हो जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी एक ही इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो बहुत अच्छा होगा. वहीं उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आजकल कोई काम होता है.

दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो बहुत अच्छा माहौल बनेगा. ये तो हमलोगों की राय पहले से है कि जितने लोग एक साथ जुट जाएंगे उतना अच्छा होगा. वहीं उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आजकल जिस तरह सरकार चलाने की कोशिश हो रही है. अब कौन से काम हो रहा है. बताइए कोई विकास का काम थोड़े हो रहा है, बस एकतरफा चल रहा है. विपक्ष का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि सब एकजुट होंगे तो आपस में विमर्श करके चेहरा चुना जाएगा. सीएम ने खुद को चेहरा मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम चेहरा नहीं हैं ऐसे ही सब बोलते रहता है. मेरी कोई इच्छा नहीं है मेरी एक ही इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा से विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो बहुत अच्छा होगा. जो सहयोग होगा हमलोग करेंगे. सीएम नीतीश ने साफ कह दिया कि अगर हम सब एक हो गए तो बीजेपी की सीट ऐसे ही कम हो जाएगी.

इससे पहले दिल्ली दौरे पर जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. लालू से मिलने के लिए नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे. इस दौरान मुलाकात के बाद नीतीश कुमार जब बाहर आए तो उन्होंने कहा कि हमलोग आपस में बातचीत कर रहे थे. बात हो गई है अब दिल्ली जाएंगे. मीडिया से कहा कि दिल्ली से लौटकर आएंगे तो आप लोगों से भी बात करेंगे. लालू प्रसाद यादव से बातचीत हुई को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि बातचीत क्या हम लोग तो एक ही विचार के हैं. हम लोगों के आपस का राय एक ही है. इन्हीं सब चीजों के लिए हम भी दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत विपक्षी नेताओं से मिलेंगे.

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. सीएम आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं. इसके बाद वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे. नीतीश कुमार अगले दो दिनों तक दिल्ली में कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों और पार्टी प्रमुखों से मुलाकात करेंगे. जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं. इसके साथ-साथ अगर नवीन पटनायक उपलब्ध रहे तो नीतीश उनसे भी मिलेंगे. सीएम ने साफ कहा है कि उनका लक्ष है, विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago