समस्तीपुर/खानपुर :- भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यव्सायी रघुवीर स्वर्णकार हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी एसआईटी की टीम द्वारा दो संदिग्धों को उठा कर उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक एसआईटी को इस हत्याकांड मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
सूत्रों की माने तो एसआइटी की टीम ने दरभंगा एवं कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की है। इसी क्रम में दरभंगा एवं कल्याणपुर से ही दो संदिग्धों को उठाया गया है। हालांकि पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
बता दें कि 27 अगस्त की देर शाम भाजपा नेता स्वर्ण व्यवसाई रघुवीर स्वर्णकार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच बदमाश घर के बाहर पूर्व से ही धात लगाकर बैठे थे। स्वर्ण व्यवसायी जैसे ही वहां पहुंचे तो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। भाजपा नेता को बचाने में उनका कर्मी दिलीप भी जख्मी हो गया था। घटना को लेकर मृतक के दामाद ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…