तेजस्‍वी यादव के निरीक्षण के चंद घंटे बाद ही PMCH में हड़ताल, जूनियर डाक्‍टरों ने बाधित किया इलाज

बिहार के उप मुख्‍यमंत्री और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेजस्‍वी यादव मंगलवार की रात अचानक निरीक्षण के लिए पटना के सबसे बड़े मेडिकल कालेज और अस्‍पताल पीएमसीएच पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने अस्‍पताल में भारी अव्‍यवस्‍था पाई। सुधार करने का निर्देश और कार्रवाई की चेतावनी देकर लौटे। इस पूरे वाकये के कुछ घंटे भी नहीं गुजरे और पीएमसीएच के जूनियर डाक्‍टर हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार की दोपहर पीएमसीएच के जूनियर डाक्‍टरों ने सभी विभागों में इलाज रोक दिया।

ब्रेन ट्यूमर के मरीज के परिवार के साथ झगड़ा 

जूनियर डाक्‍टर एक मरीज के परिवार पर दुर्व्‍यवहार का आरोप लगा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के आईसीयू में भर्ती ब्रेन ट्यूमर के मरीज के परिवार के साथ जूनियर डाक्‍टरों की कहासुनी हो गई। इसके बाद मरीज के परिवार ने डायल 112 पर फोन कर इसकी शिकायत की। डायल 112 की टीम आई और उसने पूरा मामला समझने के बाद दोनों पक्षों को समझा कर लौट गई।

जूनियर डाक्‍टरों को शांत करने में जुटे हैं प्राचार्य 

इसके बाद जूनियर डॉक्टर उग्र हो गए। उन्होंने इलाज कार्य बाधित कर दिया, हालांकि अभी विधिवत हड़ताल की घोषणा नहीं की गई है। पीएमसीएच के प्राचार्य विद्यापति चौधरी ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं । टीओपी प्रभारी को बुलाकर मरीज के परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

बच्‍चेे के पिता के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं डाक्‍टर 

जूनियर डाक्‍टरों का दावा है कि 6 वर्षीय बच्चे का इलाज कराने आए पिता केंद्रीय सुरक्षा बल में अधिकारी हैं और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुर्व्‍यवहार किया था। गश्ती वाहन 112 पर आए पुलिस कर्मियों पर भी जूनियर डाक्‍टर दुर्व्‍यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि डाक्‍टरों से दुर्व्यवहार करने वाले केंद्रीय सुरक्षा बल के लोग थे।

पिकू में हो रहा था बच्‍चे का इलाज 

जिस बच्‍चे के परिवार के साथ यह सब हुआ, उसका इलाज पिछले दो दिनों से अस्‍पताल के पिडि‍याट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पिकू) में हो रहा था। जूनियर डाक्‍टरों का कहना है कि अगर परिवार को कोई परेशानी थी, तो अस्‍पताल परिसर में स्‍था‍पित पुलिस पोस्‍ट से शिकायत करते। बाहर से आए लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago