समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह बुधवार को साप्ताहिक निरीक्षण के दौरान अचानक एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी पहुंच छात्र-छात्राओं का मोटिवेशनल क्लास लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक डीएम ने कॉलेज में छात्र- छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारियां दी तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सकारात्मक जवाब दिया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता एवं डॉ बसंत कुमार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीओ मो जफर आलम, डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी, डॉ शशिभूषण कुमार, डॉ मनीष कनौजिया आदि मौजूद थे।
मोटिवेशनल क्लास में डीएम ने कहा कि अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है, तो उसके लिए विषयों के अलावा सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स का गहराई से अध्ययन करना होगा। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए तब तक अपना अध्ययन जारी रखें और कभी भी खाली नहीं बैठें। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं को स्वयं निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है। दूसरे की बातों पर आंखें मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब परीक्षा की तैयारी करें तो किसी भी कीमत में अपना समय बर्बाद ना करें। क्षमता वर्धन, एकाग्रता और मेहनत के सामंजस्य से हम लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने डीएम से प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने से संबंधित प्रश्न किए, जिसका डीएम ने सकारात्मक उत्तर देते हुए उन्हें लक्ष्य की प्राप्ति की ओर प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई प्रेरक प्रसंग सुनाकर जागरुक किया।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…