National

होली मिशन हाई-स्कूल में ‘शिक्षक दिवस’ समारोह का आयोजन, छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक-कार्यक्रम की प्रस्तुति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के होली मिशन हाई स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशिका विभा देवी, प्राचार्य एस. के. अहमद सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिपाञ्जलि और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही निदेशिका ने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को शिक्षक-दिवस की शुभकामनाएँ और बधाईयाँ दी।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने संदेश देते हुए कहा कि शिक्षक त्याग व तपस्या, साधना व संकल्प, सिद्धांत व आचरण के प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने धरती को बिस्तर एवं आसमान को चादर बनाकर स्वयं झोपड़ियों में रहकर भी महलों के लिए सम्राट तैयार करते हैं। शिक्षक की एक प्रेरणा जीवन में युगांतकारी परिवर्तन ला सकते हैं। इतिहास इसका गवाह है।

इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक-कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्कृत-गीत के माध्यम से शिक्षकों का स्वागत किया गया साथ ही छात्रों ने नृत्य, गीत-संगीत और नाटक में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में विद्यालय के हिन्दी-शिक्षक ए० के० वर्मा ने धन्यवाद- ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक तरुणेश झा, कुमार गौरव व खुशबू झा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago