समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में DM ने राजस्व कर्मचारी के पद पर चयनित 210 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग से राजस्व कर्मचारी के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों में से 210 को नियुक्ति पत्र दिया। चयनित अभ्यर्थियों ने 23 से 25 अगस्त तक कैम्प में भाग लिया था।
नियुक्ति पत्र देने के पहले डीएम ने नवनियुक्त राजस्व कर्मियों को राजस्व विभाग से संबंधित कार्य व दायित्वों की जानकारी दी। अब सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को 12 सितम्बर से नगर भवन में प्रवेशकालीन प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं सभी का पदस्थापन रेंडमाइजेशन तकनीक के माध्यम से किया जाएगा।
मौके पर बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा पवन कुमार मंडल, स्थापना उप समाहर्ता ऋषभ राज, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा अली एकराम, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी आशुतोष नंदन सिंहआदि थे।
