समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण कैंपस परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिस कारण कॉलेज आने वाली छात्राएं बदसलूकी का शिकार होती रहती हैं। मामला संज्ञान में आने के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन के द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है और पूरा महाविद्यालय इससे दूषित हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर के नीचे हेल्प डेस्क लगाया गया था। जहां हेल्प डेस्क पर बैठे छात्राओं के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा बेवजह गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया गया तथा असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाए गए बैनर को फाड़ दिया गया। जिसकी सूचना तत्क्षण छात्र व छात्राओं के द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल को दी गई।
बावजूद इसके कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके विरोध में एनएसयूआई कॉलेज कैंपस में ही अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुरू हुए धरना के दूसरे दिन भी कॉलेज प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
धरना पर बैठे छात्रों ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी और कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के विरोध में एनएसयूआई सोमवार को कॉलेज के पूर्ण बंदी कार्यक्रम आयोजित करेगी। धरनास्थल पर राजन कुमार वर्मा, मो० फारूक, प्रशांत पाठक, रघुबीर यादव, पीयूष कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, अफजल एवं निशांत कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…