National

BJP नेता सह स्वर्ण व्यवसाई के परिजनों से मिले सम्राट चौधरी, कहा- बिहार में फिर से जंगल राज का रिटर्न

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने खानपुर पहुंचकर भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसाई रघुवीर स्वर्णकार की परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडों की फिर से सरकार बन गई है, जंगलराज आ गया है। राजद के साथ सरकार बनने के साथ ही जंगल राज रिटर्न का नजारा दिखने लगा है। जबसे महागठबंधन की सरकार बनी है, रोज हत्या, लूट की घटनाएं होने लगी है। इस सरकार में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ गया है।

उन्होंने रविवार को खानपुर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा जबतक आपलोगों को न्याय नहीं मिल जाता है, तबतक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि जिस प्रकार से खानपुर भाजपा मंडल प्रभारी को उसके घर पर चढ़कर अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसी से प्रतीत होता है कि बिहार में जंगल राज का रिटर्न फिर से हो गया है।

बेखौफ अपराधियों को अब लगता है कि कानून का डर बिल्कुल नहीं रहा। वे पीड़ित परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जबतक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, विधान पार्षद तरुण कुमार चौधरी, जिला युवा उपाध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, शशिकांत झा चुनचुन आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago