National

समस्तीपुर काॅलेज में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र संगठन NSUI ने की तालाबंदी तो वार्ता को पहुंचे प्रभारी प्राचार्य, छात्र हित के सभी मांगों को माना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एनएसयूआई के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में जारी अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन सोमवार को कॉलेज एनएसयूआई ईकाई के द्वारा पूरे कॉलेज में तालाबंदी की गई। पूर्ण तालाबंदी होते देख कॉलेज प्रशासन ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे छात्रों से वार्ता की। वार्ता में एनएसयूआई के द्वारा तीन प्रमुख मांगों को रखा गया।

जिसमें बैनर फाड़ने वाले के ऊपर कॉलेज प्रशासन के द्वारा एफआईआर दर्ज कराना, कॉलेज परिसर में बिना आइडेंटी कार्ड के प्रवेश पर पाबंदी एवं किसी भी संगठन का बैनर गेट नंबर दो के अंदर नहीं लगाए जाने बल्कि गेट नंबर एक और दो के बीच लगाए जाने की मांग शामिल थी। जिसे महाविद्यालय प्रशासन की ओर से वार्ता करने आए प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुकुंद कुमार के द्वारा मान लिया गया।

प्रो. मुकुंद कुमार के द्वारा कहा गया कि मंगलवार को कॉलेज प्रिंसिपल के आने के बाद एनएसयूआई के द्वारा दिए गए आवेदन को संबंधित थाना को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने धरना पर बैठे छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना की भविष्य पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कॉलेज प्रशासन तत्पर रहेगा।

एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के तीसरे दिन का नेतृत्व मंगलवार को बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदित्य सिंह, एलएनएमयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा ने किया। मांगों को कॉलेज प्रशासन के द्वारा मान लिए जाने के बाद अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन को समाप्त कराया गया। मौके पर विकास कुमार सिंह, प्रणव कुमार, पीयूष कुमार, कमलेश कुमार, प्रिंस कुमार, मोहम्मद फारुख, नूर आलम, दानिश, रघुवीर यादव, भरत कुमार एवं राजन कुमार वर्मा मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

8 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

8 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

8 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

8 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

9 घंटे ago