बिहार: प्रधान शिक्षक के 40506 पदों के लिए फिर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, 9 सितंबर से करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्राइमरी हेड टीचर के रिक्त पदों के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2022 से शुरू होकर 23 सितंबर 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 24 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को किया जाएगा।

बता दें कि आयोग ने प्राइमरी हेड टीचर के 40506 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए 23 मार्च 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू होकर 20 मई 2022 तक चली थी।

यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी पूर्व में जारी नोटिफिकेश को चेक कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी व एससटी वर्ग के आवेदकों के लिए 200 रूपए आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए BPSC Head Teacher Recruitment 2022 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
-मांगी गई सभी जानकारी को भरें।
-आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों को अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago