राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, 50 मिनट तक चली मुलाकात, क्या हुई बात?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब पचास मिनट तक मुलाकात हुई. बिहार में कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार और राहुल गांधी की ये पहली मुलाकात थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद बाहर निकले सीएम नीतीश ने मीडिया से कोई बात नहीं की.

बिहार में नई सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन पर बधाई दी थी. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रविवार को ही राहुल गांधी एकजुट होकर बीजेपी को हराने की बात कही है. वहीं, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार भी एकजुट होने वकालत कर रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर आए हैं. दिल्ली पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं है. सीएम नीतीश ने दिल्ली दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरी कोई इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है. मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष एक साथ आए और बीजेपी के खिलाफ लड़े, विपक्ष एक साथ आएगी तो अच्छा होगा.

दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान वहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी मौजूद रहीं. सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा है. वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगे, जो हमारे महा गठबंधन के साथी हैं उनसे भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि देश के विपक्ष को एकजुट करना है.

वहीं सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने निशाना साधा है. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए ट्वीट कर लिखा, “सुना है कि एक ऐसे मुख्यमंत्री जो नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाते हों , वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद की लालसा लिए 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. बिहार में विकास की बजाय विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. हालांकि जेडीयू की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम पद की रेस में नहीं हैं. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश पीएम बनने की नहीं बनाने की रेस में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago