National

शिक्षकों के सम्मान में ‘तनिष्क’ ने सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित तनिष्क स्टोर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां दर्जनभर से अधिक शिक्षकों को तनिष्क की ओर से सम्मानित किया गया। तनिष्क शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने बताया की सम्मान समारोह में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चर्चित समाजसेवी लल्लन यादव, अमृता कुमारी व डाॅ.आकृति ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अपने संबोधन में ललन यादव ने कहा कि शिक्षकों से एक संपूर्ण समाज का निर्माण होता है। बगैर शिक्षक के एक बेहतर समाज की परिकल्पना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर काफी बड़ा दायित्व है और दायित्व को निभाना भी जरुरी है।

वहीं अमृता कुमारी ने बताया कि शिक्षक हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। शिक्षकों के बिना यह मानव जीवन सार्थक नहीं है। हर किसी के जीवन में एक गुरु या शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान-सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों पर अमल करना चाहिए। जिंदगी में यदि हम थोड़े भी सफल होते हैं, तो इसका श्रेय हमारे माता-पिता के बाद जिन्हें जाना चाहिए वो है हमारे शिक्षक। हम तो महज एक मिट्टी है, जबकि हमें किसी भी रूप में ढालने का काम कुमार रूपी शिक्षक करते हैं।

वहीं डाॅ. आकृति ने अपने संबोधन में शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बताया है। उन्होंने कहा की एक शिक्षक ही डाॅक्टर, इंजीनियर, वकील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथि के रूप में पहुंचे सभी शिक्षकों को मोमेंटो व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago