Categories: NationalNEWS

मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) के साथ सियासी खेला कर महागठबंधन की सरकार बना ली थी, लेकिन इसके बाद से ही जेडीयू (JDU) को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जेडीयू को झटके दिए थे. अब दमन दीव में जेडीयू के जिला पंचायत सदस्य पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में चले गए हैं. बीजेपी ने इस बारे में ट्वीट कर बताया कि दानह एवं दमन दीव (Daman And Diu) में जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज बीजेपी में शामिल हो गई.

बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली बीजेपी का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में इन लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है.

नीतीश कुमार ने किया था खेला

दरअसल, बिहार की एनडीए (NDA) की सरकार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के साथ गिर गई थी और उन्होंने आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बनाकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी. बीजेपी ने तब इसे जनता के साथ एक बड़ा धोखा बताया था.

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी लगा था झटका

हालांकि, बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले अरुणाचल प्रदेश और फिर मणिपुर में बीजेपी ने जेडीयू को झटके दिए थे. जेडीयू के लिए मणिपुर में बड़ा झटका इसलिए भी था क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 38 में से 6 सीटें जीती थीं, लेकिन उन 6 विधायकों में से उनके पास सिर्फ एक ही विधायक रह गया है, पांच बीजेपी में चले गए हैं.

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में बीती 25 अगस्त को जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी (BJP) ने इस बार भी यही कहा है कि यह सदस्य इसलिए बीजेपी में शामिल हुए क्योंकि जेडीयू (JDU) ने परिवारवाद का साथ दिया और जनता को धोखा दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

15 घंटे ago