मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल
बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) के साथ सियासी खेला कर महागठबंधन की सरकार बना ली थी, लेकिन इसके बाद से ही जेडीयू (JDU) को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जेडीयू को झटके दिए थे. अब दमन दीव में जेडीयू के जिला पंचायत सदस्य पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में चले गए हैं. बीजेपी ने इस बारे में ट्वीट कर बताया कि दानह एवं दमन दीव (Daman And Diu) में जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज बीजेपी में शामिल हो गई.
बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली बीजेपी का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में इन लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है.
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 1 IMG 20220723 WA0098](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220723-WA0098-840x420.jpg)
नीतीश कुमार ने किया था खेला
दरअसल, बिहार की एनडीए (NDA) की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ गिर गई थी और उन्होंने आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बनाकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. बीजेपी ने तब इसे जनता के साथ एक बड़ा धोखा बताया था.
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 2 IMG 20220728 WA0089](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220728-WA0089-840x419.jpg)
अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी लगा था झटका
हालांकि, बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले अरुणाचल प्रदेश और फिर मणिपुर में बीजेपी ने जेडीयू को झटके दिए थे. जेडीयू के लिए मणिपुर में बड़ा झटका इसलिए भी था क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 38 में से 6 सीटें जीती थीं, लेकिन उन 6 विधायकों में से उनके पास सिर्फ एक ही विधायक रह गया है, पांच बीजेपी में चले गए हैं.
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 3 IMG 20220828 WA0028](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220828-WA0028-840x480.jpg)
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में बीती 25 अगस्त को जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी (BJP) ने इस बार भी यही कहा है कि यह सदस्य इसलिए बीजेपी में शामिल हुए क्योंकि जेडीयू (JDU) ने परिवारवाद का साथ दिया और जनता को धोखा दिया.
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 4 JPCS3 01](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/06/JPCS3-01.jpg)
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 5 IMG 20211012 WA0017](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 6 1](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/1-840x760.jpg)
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 7 IMG 20220829 WA0006](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0006-840x840.jpg)
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 8 Picsart 22 07 13 18 14 31 808](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/Picsart_22-07-13_18-14-31-808-840x473.jpg)
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 9 IMG 20220810 WA0048](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220810-WA0048-840x420.jpg)
![मणिपुर के बाद नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, दमन दीव में JDU की पूरी यूनिट BJP में शामिल 10 IMG 20220331 WA0074](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220331-WA0074-840x263.jpg)