विपक्ष को गोलबंद करने दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. दोनों नेता बड़ी गर्मजोशी से मिले. विपक्ष को एकजुट करने की शुरू हुई नई मुहिम के तहत नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. दोनों नेता साथ में लंच भी करेंगे. इसके बाद नीतीश कुमार आज ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात करेंगे जबकि 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा नीतीश कई और विपक्षी नेताओं से भी मिलेंगे.
इससे पहले नीतीश कुमार दिल्ली में सीपीआई (एम) के कार्यालय पहुंचे.यहां उन्होंने सीताराम येचुरी से मुलाकात की. सीताराम येचुरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ‘हम साथ हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं.’
नीतीश की PM बनने की नहीं है इच्छा
नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम पद का दावेदार नहीं हूँ, न ही मुझे इसकी इच्छा है. आगे बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बस इस कोशिश में हूँ कि देशभर की स्थानीय पार्टी एकजुट हो जाए तो बड़ा काम हो जाए.
विपक्ष को एक मंच पर लाने की कोशिश
अपने दिल्ली दौरे के दौरान बिहार के सीएम सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार इन नेताओं को बीजेपी के खिलाफ एक मंच पर लाने की कोशिश में लगे हैं. अगर नीतीश कुमार इन नेताओं को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने में कामयाब रहे तो 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का राह आसान नहीं रहने वाली है.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…