‘संजय जायसवाल भी पलटू, इसका बाप मदन भी पलटू’, सीएम नीतीश को पलटू कहने पर बिफरे महागठबंधन नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के एक ट्विट को लेकर बिहार में जदयू, कांग्रेस और राजद एक साथ हमलावर हो गई है. संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली में हुई मुलाकात पर व्यंग करते लिखा – ‘पलटू संग पप्पू’. उन्होंने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है- ‘पलटू संग पप्पू. सब भाई लोग फोटो से ही काम चलाएं क्योंकि अगर वीडियो रहेगा तो पता चल जाएगा कि कौन प्रधानमंत्री किस प्रधानमंत्री का हाथ खींच रहा है और कौन किसका कुर्ता।‘

संजय जयसवाल के ट्विट पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्विट में कहा, कल हमारे नेता राहुल गांधी जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की एक मुलाक़ात से भाजपा के नेताओं को ऐसी क्या आग लगी की वह सारी मर्यादा ही भूल गए। याद रहे, समय सब का हिसाब करेगा।

वहीं जदयू भी संजय जायसवाल को आइना दिखाने से नहीं चूकी. जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्विट के माध्यम से संजय जायसवाल को जवाब दिया. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जो उस समय की है जब जायसवाल राजद के दल से चुनाव लड़े थे. उन्होंने जायसवाल को इतिहास याद दिलाते हुए कहा, ये कहाँ कहाँ से घूम कर आए है इनको खुद याद नहीं है।फिलहाल ये बस निचले स्तर की बयानबाजी कर के अपनी प्रदेश अध्यक्ष वाली कुर्सी बचाने की जुगत में है। किसी से सवाल पूछिए कि बिहार बीजेपी को कमजोर किसने किया तो जवाब आएगा-राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह वर्तमान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष।

राजद भी संजय जयसवाल पर जमकर हमलावर है. राजद के एससी-एसटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधू ने कहा, बिहार बीजेपी का अध्यक्ष है ये संजय जायसवाल दूसरे को पलटू और पप्पू कह रहा है। ये खुद पलटू है। पहले राजद में था फिर भाजपा में गया। इसका बाप मदन जायसवाल भी पहले भाजपा फिर राजद फिर पलट के भाजपा में गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

5 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

15 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

16 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

17 घंटे ago