ATC विवाद: BJP सांसदों पर एक्शन लेने वाले देवघर के डीसी पर देशद्रोह के आरोप में FIR दर्ज

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट के ATC रूम में घुसने के खिलाफ हुई एफआईआर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि भाजपा सांसदों पर एक्शन लेने वाले देवघर के जिला आयुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

वहीं इससे पहले भाजपा सांसदों पर देवघर एयरपोर्ट पर जबरन एटीसी ऑफिस में घुसकर उड़ान की मंजूरी लेने के आरोप लगाया गया था। इसमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं दुबे का आरोप है कि यह शिकायत डीसी देवघर मंजूनाथ के कहने पर हुई है।

डीसी पर FIR:

निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 3 सितंबर, शनिवार को देवघर डीसी के खिलाफ ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की है। शिकायत को दिल्ली पुलिस ने देवघर के कुंडा थाने में जांच के लिए भेजा है। सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली के पी.एस. नॉर्थ एवेन्यू में 3 सितंबर सुबह 11.34 पर आईपीसी की धारा 124 ए (देशद्रोह), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के पालन में बाधा बनने), 506 (आपराधिक धमकी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया करवाया है।

निशिकांत दुबे की एफआईआर में कहा गया है, “जब मैं जा रहा था, तभी झारखंड पुलिस और कर्मचारियों ने मुझे रोका और मेरे दोनों बेटों को गालियां दीं, जोकि मेरी चप्पल लेकर मेरे पास आ रहे थे। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई।” दुबे का आरोप है कि देवघर डीसी के कहने पर कर्मचारियों ने मेरे काम में बाधा डाली।

वहीं खुद के ऊपर शिकायत दर्ज होने को लेकर देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि “एफआईआर 100 प्रतिशत मनगढ़ंत कहानी पर है। सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर इस तरह का बेतुकी एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले अधिकारियों द्वारा जांच के बाद सच बाहर आ जाएगा।”

भाजपा नेताओं पर क्यों हुई थी एफआईआर:

दरअसल झारखंड में निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा चार्टर्ड प्लेन से एक सितंबर को देवघर पहुंचे थे। यहां से वे दुमका में जिंदा जलाई गई छात्रा अंकिता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। दुमका से लौटने के बाद जब बीजेपी नेता देवघर एयरपोर्ट पहुंचे तो उड़ान को क्लीयरेंस मिलने का समय खत्म हो चुका था क्योंकि शाम 6 बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी।

आरोप है कि भाजपा सांसदों ने जबरन शाम 5.30 बजे क्लीयरेंस लिया। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। शिकायत में देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा का भी नाम शामिल है। वहीं अब भाजपा सांसद ने भी जीसी मंजूनाथ भजंत्री पर भी एफआईआर कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

7 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

8 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

11 घंटे ago