National

समस्तीपुर में शराब तस्कर वीडियो राय पर ईडी की कार्रवाई के बाद अन्य शराब माफिया में भी हड़कंप

समस्तीपुर :- ईडी ने समस्तीपुर जिले में पहली बार किसी शराब तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर निवासी वीडियो राय व उसके परिवार की 3.51 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। ईडी की कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकार बताते हैं कि वीडियो राय के बाद जिले के अन्य कई तस्कर भी रडार पर हैं। उन पर भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है।

विदित हो कि वीडियो राय पर उस वक्त चर्चा में आया था जब विभूतिपुर थान क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप 27 जून 2020 में बरामद हुई थी और उस पर पहली बार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। उस समय 5418 लीटर विदेशी शराब, एक ट्रक, एक पिकअप और दो मोबाइल बरामद करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की थी।

इसी प्रकार दूसरी बार 23 सितंबर 20 को शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की थी। जिसमे 4410 लीटर विदेशी शराब, एक ट्रक, एक बेलोरो, एक मोबाइल के अलावा एक मैगजीन पुलिस ने बरामद किया था। उक्त दोनों मामले में विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।

इसके बाद वीडियो राय पर शराब बरामदगी से संबंधित मामला बेगूसराय जिले के बछबाड़ा थाना में 24 नवम्बर 20 को, मधुबनी जिले के फूलपरास थाना में 27 जून 20 और जिले के उजियारपुर थाना में दो मामले क्रमश: 26 सित्मबर 20 और 04 अप्रैल 21 को दर्ज हुआ था। इसके बाद सबकी नजर वीडियो राय पर पड़ने लगी और उस पर शिकंजा कसना शुरू हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago