National

आज रखा जा रहा है अनंत चतुर्दशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त; पूजा स्थलों पर किया जाएगा भगवान अनंत की कथा का वाचन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भगवान अनंत की पूजा को लेकर शुक्रवार को सूर्य उदय से लेकर शाम 5 बजे तक अनंत चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाएगी। पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में कई पंडा बाबा को बैठाकर क्षीर मंथन कराया जाएगा। एक जगह पर 4-5 श्रद्धालुओं को बैठाने की व्यवस्था होगी।

बताया गया कि क्षीर मंथन व भगवान अनंत की कथा सुबह से ही शुरू कर दी जाएगी। भगवान अनंत की पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर रूदौली के पंचांग विशेषज्ञ पंडित ने बताया कि शुक्रवार को चतुदर्शी सूर्य उदय के साथ ही आरंभ हो जाएगी। सूर्य के चतुदर्शी मुहूर्त में उदय होने के कारण इनकी पूजा दिनभर की जाएगी।

बता दें कि अनंत सूत्र में 14 गांठ होना आवश्यक है। अनंत कपड़ा या धागे का भी हो सकता है। इसके मोटे या पतले से कोई फर्क नहीं पड़ता। बस 14 गांठ जरूरी है। वहीं बाजार से खरीदकर इसे सीधे नहीं पहनना है। मंदिर में क्षीर मंथन बाद धारण करना है। महिलाएं अपने बाएं व पुरूष अपने दाहिने बांह पर इसे धारण करेंगें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

2 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

10 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

10 घंटे ago