National

छात्र संगठन SFI के अखिल भारतीय जत्था का समस्तीपुर में हुआ भव्य अभिनंदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भारत छात्र फेडरेशन एसएफआई पूर्वी क्षेत्र के अखिल भारतीय जत्था का आगमन सोमवार को समस्तीपुर में हुआ। संगठन के सैकड़ों छात्र-छात्राएं जत्था में शामिल एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव मयुख विश्वास, राज्य महासचिव मुकुल राज एवं राज्याध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिसके बाद जत्था के द्वारा बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में बलिराम भगत के स्मारक पर माल्यार्पण कर मगरदही घाट पहुंची। जहां पर शहीद भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद यह जत्था चांदनी चौक स्थित जिला कार्यालय शहीद लाल बहादुर राय पुस्तकालय भवन पहुंची। जहां एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव साथी मयुख विश्वास के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। उसके बाद जत्था समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर पहुंची। वहां एसएफआई के शहीद साथी लाल बहादुर राय के स्मारक पर माल्यार्पण कर छात्र संबोधन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने किया।

इस सभा को राष्ट्रीय महासचिव मयुख विश्वास, राज्य महासचिव मुकुल राज एवं राज्याध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, जिलामंत्री आनंद कुमार, जिला कमिटी सदस्य कंचन कुमारी, पूर्व जिलामंत्री संतोष कुमार सिंटू, संजय कुमार ने संबोधित किया।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मयुख विश्वास ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अहमदाबाद से लेकर आलम तक देश के पांच प्रांत से “शिक्षा बचाओ” “संविधान बचाओ” और “देश बचाओ” का नारा लेकर यह जत्था शुरू हुआ है। जत्था का मुख्य उद्देश्य यही है कि अभी मोदी राज में देख रहे हैं कि नयी शिक्षा नीति लागू हुआ है। जिससे शिक्षा महंगी होती जा रही है। जिसके पास पैसा है उसको शिक्षा मिल रही है।

वहीं महिलाएं, दलित और पिछड़ा वर्ग शिक्षा से बाहर होती जा रही है। कोरोना के समय में हमने देखा चॉक आउट प्लेट किस तरह से बढ़ गया और सरकार कुछ भी नहीं किया। इसी तरह से हमने यह भी देखा शिक्षा के आंगन में जो एससी-एसटी आरक्षण है, वह खत्म हो गया। इन सभी मांगों को लेकर हमारा लड़ाई है सबके लिए शिक्षा,सबके लिए काम। अभी देखिए अग्नीपथ को लेकर पूरा देश जल रहा है और सरकार चुप करके बैठी है। जत्था को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी मुरारी पासवान, जिला कमेटी सदस्य चंदन कुमार, जिला कमेटी सदस्य प्रिंस कुमार, छोटू कुमार भारद्वाज, नीलकमल, विकास कुमार सहित जिला कमिटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

11 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

13 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

15 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago