बिहार: कैबिनेट विस्तार के बाद जेडीयू में कलह, शपथ कार्यक्रम में नहीं पहुंचे 5 MLA

बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (16 अगस्त, 2022) को नए मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। नीतीश कैबिनेट की शपथ के साथ ही कुछ विधायकों की नाराजगी भी सामने आई है।

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायक नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे। यह विधायक मंत्रिपद नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं, जबकि सीएम नीतीश कुमार को 24 अगस्त को बहुमत साबित करना है। ऐसे में विधायकों की नाराजगी कुछ और ही इशारा कर रही है।

नाराज होने वाले विधायकों में परबट्टा विधायक डॉ संजीव कुमार, रुन्नीसैदपुर पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा का नाम शामिल है। संयोग से ये सभी विधायक भूमिहार जाति के हैं।

वहीं शपथग्रहण में शामिल न होने पर जब शालिनी मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी सास के इलाज के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं।

विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की पोस्ट से सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकी तीन विधायकों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था!!’

मंत्री मंडल में जगह ना मिलने की वजह से इन विधायकों के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाराज होकर महाराष्ट्र चले गए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते बीजेपी से गठबंधन तोड़कर RJD समेत सात दलों के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई हैं।

बिहार कैबिनेट विस्तार में महागठबंधन के 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में सबसे ज्यादा मंत्रिपद आरजेडी के खाते में गए। आरजेडी के कोटे से 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, जेडीयू के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के दो, हम का एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

वहीं बिहार में नीतीश और तेजस्वी के गठबंधन ने बीजेपी में भी हलचल मचा दी है। बिहार में नई रणनीति से काम करने और नए गठबंधन को घेरने के लिए दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इस दौरान मीटिंग में बिहार बीजेपी के सभी नेता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago