तस्वीर: सांकेतिक
समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान गांव के ही अमरजीत राम के रुप में हुई है। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने महिला थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पकडे गए आरोपित को नामजद किया है।
बताया है कि गुरुवार शाम उनकी पुत्री घर के दरवाजे पर थी। इस दौरान आरोपित उसे बहला फुसला सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जख्मी हालत में पीड़िता रोते बिलखते घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सदर अस्पताल ले जाकर पीड़िता का उपचार कराया गया।
इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थाना के पुलिस अवर निरिक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…