समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में इन दिनों अपराध चरम पर है। आए दिन लूट, हत्या, गोली मारने, फायरिंग आदि घटनाएं लगातार हो रही है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बेगूसराय के सिमरिया घाट गंगा स्नान करने जा रहे दंपति को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गोली मार दी।
इस घटना में विभूतिपुर थाना के समर्था निवासी दिलीप राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं उनकी पत्नी इस घटना के बाद से बेहोश है। घटना सुबह लगभग साढ़े सात बजे की बतायी गयी है।
बताया जाता है कि दिलीप राय अपनी पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान पुरुषोतमपुर गांव के पास पहले से धात लगाए बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। जिस घटना में दिलीप राय जख्मी हो गए। जिनका इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है लेकिन वहां इलाज के क्रम में दिलीप राय ने दम तोड़ दिया।
दिलीप राय विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत समर्था वार्ड संख्या-10 के रहने वाले थे। बताया जाता है कि दिलीप राय के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर है। जिस पर अंकुश लगा पाने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रही है।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…