National

विभूतिपुर: गंगा स्नान करने जा रहे दंपति पर बदमाशों ने की फायरिंग, पति की मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में इन दिनों अपराध चरम पर है। आए दिन लूट, हत्या, गोली मारने, फायरिंग आदि घटनाएं लगातार हो रही है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बेगूसराय के सिमरिया घाट गंगा स्नान करने जा रहे दंपति को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गोली मार दी।

इस घटना में विभूतिपुर थाना के समर्था निवासी दिलीप राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं उनकी पत्नी इस घटना के बाद से बेहोश है। घटना सुबह लगभग साढ़े सात बजे की बतायी गयी है।

बताया जाता है कि दिलीप राय अपनी पत्नी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान पुरुषोतमपुर गांव के पास पहले से धात लगाए बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी।  जिस घटना में दिलीप राय जख्मी हो गए। जिनका इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है लेकिन वहां इलाज के क्रम में दिलीप राय ने दम तोड़ दिया।

दिलीप राय विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत समर्था वार्ड संख्या-10 के रहने वाले थे। बताया जाता है कि दिलीप राय के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर है। जिस पर अंकुश लगा पाने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ पर भाजपाइयों में उत्साह, अबीर-गुलाल लगा मनाया जश्न

समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही…

8 घंटे ago

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर रोसड़ा में जश्न, मंदिर में चढ़ाया प्रसाद

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित महावीर चौक मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर ह’त्या, कई जख्मी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बागी आधारपुर गांव में बुधवार को…

9 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग! बिहार में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा…

13 घंटे ago

पीएम सूरज घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक…

13 घंटे ago

निशांत कुमार को खुद फैसला लेना है कि…नीतीश के बेटे की शपथ ग्रहण से दूरी पर क्या बोले बिजेंद्र यादव

बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जहाँ भाजपा और जदयू के…

14 घंटे ago