National

समस्तीपुर नगर थाना के हाजत में गिरकर जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत, SP थाना पर पहुंचे जांच में

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर:- समस्तीपुर नगर थाना के हाजत में गिरकर जख्मी हुए आरोपी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे पहले मंगलवार की सुबह लगभग 6:40 बजे आरोपी युवक नगर थाना के हाजत में चक्कर खाकर गिर गया था जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आरोपी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल मामला नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 का है जहां किसी स्थानीय के द्वारा 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को शराब कारोबार की सूचना दी गई थी जिसके बाद 112 नंबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को हिरासत में लेकर नगर थाना के हाजत में रखा गया था।

हाजत में शौच के बाद अपने बिस्तर के पास जाने के दौरान युवक चक्कर खाकर गिर गया जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाबी कॉलोनी के कन्हैया शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है हुआ है। वहीं घटना के बाद नगर थाना पहुँचे एसपी हृदय कांत ने घटनास्थल का मुआयना किया और हाजत में बंद दूसरे बंदियों से पूछताछ की। वहीं एसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago