चिराग पासवान के फैन ने हाथ पर खून से लिखा नाम, सांसद ने समर्थक को दी ये बड़ी सलाह…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में जमुई से एलजेपी(रामविलास) के सांसद चिराग पासवान का अपना एक बड़ा फैन बेस है. वो लगातर इसके कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. राज्य में उनके एक से बड़े एक फैन है. चिराग पासवान के एक फैन ने एक ऐसा काम किया कि वो खुध भी इसे लेकर चौंक गए हैं. मंगलवार को चिराग पासवान ने अपने ट्ववीटर हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है. इसमें उनके फैन ने खून से चिराग फैंस लिखकर शेयर किया है. सांसद ने समर्थक के हाथ पर खून देखकर उन्हें नसीहत दी है.

जन-जन तक पहुंचाएं मेरे विचार

अपने समर्थक की फोटो शेयर करते हुए चिराग पासवान ने लिखा है कि मेरे सभी समर्थकों से विनम्र अपील है कि कृपया हाथ काटना व किसी भी तरह की खुद को तकलीफ देना सही नहीं है. आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे कि मुझे तकलीफ हो. अगर मेरे समर्थक है तो मेरे विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं. मैं इन चीजों का कभी पक्षधर नहीं रहा और ना रहूंगा. गौरतलब है कि चिराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो लगातार पार्टी की गतिविधियों के साथ जन मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं.

पार्टी टूटने के बाद जनाधार मजबूत करने में जूटे चिराग

पिता रामविलास की मृत्यु और लोजपा में फूट के बाद राज्य में चिराग पासवान अब पार्टी को बिहार में फिर से जनाधार दिलाने की कोशिश में लगे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में चिराग ने आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया था. इस यात्रा में उन्होंने जिले में घूम धूम कर जनता का आशीर्वाद लिया था. ऐसे में इस तरह के समर्थकों को देखकर उन्होंने अपील की है कि ऐसा ना करें और करना है तो उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं. दूसरी ओर चाचा-भतीजा में लगातार टकराव जारी है. कई बार बयान भी सामने आते रहते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

46 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago