National

समस्तीपुर: गैस वेंडर की गोली मारकर हुई हत्या मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पुलिस ने बीते 30 जुलाई को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई गैस वेंडर की गोली मारकर हुई हत्या मामले का गुरुवार को उद्भेदन कर दिया गया। इसकी जानकारी समस्तीपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी एसएच फकरी ने दी।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों सरायरंजन और ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट और रंगदारी की घटना एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बीते 30 जुलाई को को हुई गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या के उद्भेदन तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में 3 अगस्त को एसआईटी को गुप्त सूचना मिली कि हत्या, लूट एवं रंगदारी के कई कांड में सिलेक्ट अपराध कर्मी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुंडवा से गंगापुर की ओर आ रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर एसआईटी के द्वारा गंगापुर चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान चलाते देख भागने का प्रयास करने लगे। जिसे एसआईटी के द्वारा तत्परता के साथ दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक गोली तथा 7 मोबाइल, दो लैपटॉप एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

बताया गया कि बरामद किए गए मोबाइलों में दो मोबाइल लूटा हुआ था और दो मोबाइल रंगदारी की मांग में प्रयोग किया जाता था। पुलिस के अनुसार विस्तृत पूछताछ में गिरफ्तार अपराध कर्मियों ने मुसरीघरारी, सरायरंजन और ताजपुर थाने में दर्ज कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार अपराध कर्मियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा निवासी छोटेलाल शर्मा के पुत्र देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ ननकी और नरघोघी टोला खरबन निवासी सुदिष्ट चौरसिया के पुत्र आलोक कुमार एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा रायटोली निवासी राम शकल राय के पुत्र अजीत कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। एसआईटी में सदर डीएसपी एसएच फकरी, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, बंगरा एनएच थानाध्यक्ष संजीव कुमार तथा सरायरंजन और मुसरीघरारी एवं डीईआईयू समस्तीपुर पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago