समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी। बताया जाता है कि अपराधियों ने बीते रात युवक को खदेड़ कर गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात लगभग 9-10 बजे के बीच की बताई गई है।
जानकारी के अनुसार 5 की संख्या में बिशनपुर बेरी के मटियौर गांव पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने युवक को खदेड़कर गांव में गोली मार दी और आराम से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। मोहिउद्दीननगर थाने के सरकारी नंबर 6287742539 पर समस्तीपुर टाउन की टीम ने संपर्क करने की कोशिश की तो थानाध्यक्ष का सरकारी मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं होने के कारण इनकमिंग फैसिलिटी बंद बतलाई गई।
स्थानीय के एक युवक ने बताया की मृतक का नाम पवन कुमार है जो मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के धरमपुर का रहने वाला है। हालांकि उसके पहचान की पुष्टि अभी नहीं की जा सकी है। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है। आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, हत्या व लूटपाट की खबर आते ही रहती है, जिस पर जिला पुलिस कप्तान अंकुश लगा पाने में सफल नहीं हो पा रहा है।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…