National

समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी सह BJP नेता के हत्या मामले में नप गये खानपुर थानाध्यक्ष! बवाल के बाद पुलिस ने परिजनों के सभी मांगों को माना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी में बीते शनिवार की रात बेखौफ अपराधियों के द्वारा लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी व भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य व मंडल प्रभारी रघुवीर कुमार स्वर्णकार उर्फ नाथू साह की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह शहर के पटेल मैदान गोलंबर को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेल गोलंबर के पास कई थाने के पुलिस कैंप की हुई थी। भाजपा नेता और कार्यकर्ता खानपुर थाना अध्यक्ष को हटाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, मुख्यालय एएसपी ने सभी मांगों को मानते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम को समाप्त कराया गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

समस्तीपुर आएंगे विजय कुमार सिन्हा और डॉ संजय जायसवाल

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल समस्तीपुर आएंगे। मृतक भाजपा नेता रघुवीर स्वर्णकार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे।

दुकान बंद कर घर लौटने के क्रम में हत्या :

घटना उस समय हुई जब रघुवीर अपनी दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। दूसरे जख्मी व्यक्ति की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है जो उनका कर्मी बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि स्वर्ण व्यवसाई रघुवीर बीते देर शाम करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान सिरोपट्टी गांव के पास पूर्व से घात लगाए बाइक पर सवार तीन चार की संख्या में बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाश उनके साथ लूटपाट करना चाहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने लूटपाट का प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ उन पर गोली चला दी। हालांकि लूटपाट की घटना हुई या नहीं हुई इसकी कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इलमासनगर की ओर फरार हो गए। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने स्वर्ण व्यवसाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी दिलीप का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर खानपुर थाना अध्यक्ष को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं हत्या में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago