बिहार: सांसदों के फ़र्ज़ी लेटर पैड से कांड, महीने में लाखों रुपये कमा रहा था जालसाज, पुलिस भी हैरान

बिहार अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह नेताओं के नाम पर भी जालसाजी करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया ज़िले का है जहां सांसदों का फ़र्ज़ी लेटर पैड बनाकर ई-टिकट का अवैध कारोबार किया जा रहा था। आरपीएफ और सीबीआई गया की टीम नें संयुक्त कार्रवाई कर गोरखधंधे का खुलासा किया है। इसमें एक जालसाज को गिरफ़्तार भी किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चलते फिरते ई-टिकट का अवैध कारोबार कर रहा था। सांसदों के फ़र्ज़ी लेटर का इस्तेमाल कर गोरखधंधा कर रहा था।

CBI और RPF ने की संयुक्त कार्रवाई

आरपीएफ ने बताया कि जालसाज की गया में होने की सूचना मिली थी, जिसके सीबीआई गया और आरपीएफ गया ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। संयुक्त टीम नें मिली सूचना के आधार पर संबधित जगह पर दबिश दी। बाटा मोड़ से आरोपी स्टेशन की तरफ आ रहा था। शक के आधार पर पूछाताछ करने पर अपना नाम मो. इरफान ( मो. याकूब पिता) बताया। आरोपी ने अपना पता दुर्गा बाड़ी (वार्ड नंबर 27) सिविल लाइन थाना, गया जिला बताया। वहीं जब प्लास्टिक के थैले मे रखे सामान के बारे में पूछा गया तो हिचकिचाने लगा और तलाशी देने से कतराने लगा।

टिकट के लिए फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल

आरपीएफ की टीम नें जब थैले की तलाशी ली तो हैरान रह गए, थैले में अपरूपा पोद्दार( लोकसभा सांसद, टीएमसी पश्चिम बंगाल) नाम का साद लेटर हेड बरामद किया जिसमें 26 पनने थे। वहीं विजय कुमार (लोकसभा सांसद, गया) का भी लेटर हेड बरामद हुआ जिसेमें 21 पन्ने थे। इसके साथ ही तलाशी में एटीएम कार्ड, स्मार्ट फोन और दो ई- टिकट (2590 रुपये मुल्य) बरामद हुआ। गौरतलब है कि मौक़े पर जब मोबाइल को खंगाला गया तो उसमें 79 हज़ार रुपये विभिन्न श्रेणियों के टिकट मिले। कुल 48 टिकट थे जो विभिन्न तारीखों की यात्रा के बने हुए थे।

आरपीएफ की टीम ने ली तलाशी

आरपीएफ की टीम ने और ज्यादा तलाशी ली तो पाया कि आरोपी युवक 18 पर्सनल आईआरसीटीसी यूज़र आईडी का टिकट बनाने में इस्तेमाल करता था। वह अपने अवैध कारोबार के लिए कोई एक ठिकाना नहीं रखे हुए था। चलते-फिरते यात्रियों का अपने मोबाइल से ही टिकट बना देता था। टिकट बनाने के बाद सांसदों के लेटर पैड का इस्तेमाला कर इक्यू कोटा से कन्फर्म भी करवा लेता था। आरोपी के खिलाफ सभी चीज़ों की पुष्टि होने के बाद उसे आरपीएफ पोस्ट गया ले जाया गया । वहां निर्मल कुमार आजाद (सहायक उपनिरीक्षक, आरपीएफ गया) की शिकायत मामला दर्ज किया गया। इस बाबत कांड संख्या 1229 / 22 दर्ज की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago