उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 37 के पास रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक से आग लग गई और बस देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी. हालांकि बस में आग लगते ही सवार सभी यात्री दरवाजे और खिड़कियों से निकल कर भागने में सफल हो गए. बस सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जाते हैं.
बस सवार यात्रियों और सेतु से गुजरने वाले यात्रियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद बस में लगे आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही बस के इंजन में आग लग गई होगी, और देखते ही देखते पूरा बस धू-धू कर जल उठा.
यात्रियों से भरी बस मुजफ्फरपुर से पटना की ओर आ रही थी, इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 37 के समीप अचानक से बस के इंजन में आग लग गई, और देखते ही देखते पूरा बस धू-धू कर जल उठा. बस सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित पाए जाने पर प्रशासन की टीम ने राहत की सांस ली है। बीच सेतु पर अचानक से बस में आग लग जाने से थोड़ी देर के लिए सेतु पर अफरा-तफरी मच गया, और वाहनों का परिचालन थोड़ी देर के लिए रुक गया. बाद में बस में लगी आग को काबू पाने के बाद सेतु पर परिचालन सामान्य कराया गया.
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…