समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं उसी बाइक पर बैठे एक अन्य व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया गया है की दोनों साला-बहनोई थे। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी लाल बहादुर राम के पुत्र रवि कुमार (30) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार रवि राम अपने बहनोई अनिल कुमार के साथ ससुराल खानपुर से देर रात सत्यनारायण भगवान के पूजा में शामिल होकर वापस समस्तीपुर लौट रहा था। इसी बीच इलमासनगर चौक के पास अज्ञात ट्रक की ठोकर से रवि की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं बहनोई अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…