बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए जारी की पहली मेरिट लिस्ट, यहां करें चेक

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट (कक्षा 11 वीं) में नामांकन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड ने यह लिस्ट ofssbihar.in पर जारी की है. जारी की गई लिस्ट के आधार पर चयनित छात्र सत्र 2022-24 के लिए 11 वीं कक्षा में दाखिला ले सकते हैं. स्कूलों में नामांकन लेने के लिए 11 अगस्त से 18 अगस्त तक का समय दिया गया है.

प्रथम सूची की गई जारी 

बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई यह सूची छात्रों से आवेदन पत्र पर मिली जानकारी के आधार पर की गई है. छात्रों द्वारा आवेदन पत्र पर परीक्षा में प्राप्तांक प्रतिशत, आरक्षण कोटि तथा संकाय की जानकारी दी गई थी. बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रथम सूची में जिनका चयन हुआ है उनके लिए संबंधित कॉलेज में नामांकन लेना जरूरी है. अगर किसी छात्र को संबंधित कॉलेज या स्कूल में नामांकन नहीं लेना है तो ऐसे में छात्र स्लाइडअप के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे छात्र का नाम द्वितीय चयन सूची के लिए डाला जायेगा.

22 लाख से अधिक सीटों पर दाखिला

बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए 22 जून से ऑनलाइन आवेदन चल रहे थे. बिहार बोर्ड के अंतर्गत इंटर में नामांकन के लिए 7216 स्कूल और कॉलेज की 22 लाख से अधिक सीटों पर दाखिला लिया जाएगा. नामांकन लेने के बाद कॉलेज और स्कूल प्राचार्य को हर दिन नामांकित विद्यार्थियों का विवरण अनिवार्य तौर पर ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.in पर अपडेट करना होगा. बोर्ड की मानें तो कॉलेज और स्कूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीटों को अपडेट किया जायेगा. इससे बोर्ड को पूरी जानकारी मिलती रहेगी साथ ही इसके आधार पर योजना भी बनाई जा सकेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

8 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

8 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

8 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

10 घंटे ago