समस्तीपुर :- लाख प्रयास के बावजूद भी समस्तीपुर में शराब का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। जिस कारण आए दिन जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है तो कईयों को अपनी आंखों की रोशनी भी गंवानी पड़ी। बावजूद प्रशासन इस पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। वहीं इन सबके बीच शराब के अवैध कारोबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। थाने से महज 100 – 200 मीटर की दूरी पर यह कारोबार आराम से फल-फूल रहा है। लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है। हालांकि समस्तीपुर टाउन न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों का बताना है इस वीडियो में दिख रहे युवक का थाना पर आना जाना लगा रहता है। वहीं दूसरी ओर इस वायरल वीडियो पर एसपी कारवाई का भरोसा तो दे रहे हैं लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…