बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में घिर रही है। अब नया विवाद लालू यादव के बड़े दामाद शैलेश कुमार को लेकर शुरू हो गया है। बड़ी बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार इस सरकार में काफी एक्टिव हो गए हैं। जिसकी पहली तस्वीर आई है। वह अपने बड़े साले और वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ सरकारी बैठक में भाग ले रहे हैं। इसके पहले कानून मंत्री के खिलाफ केस, फिर शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल मच चुका है।
दरअसल गुरुवार को मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में पहुंचे थे। मंत्री अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे, लेकिन मीटिंग में लालू यादव के बड़े दामाद शैलेश कुमार भी बैठे हुए थे। वे कुछ अफसरों से बात भी करते दिखे। इस बैठक का वीडियो और तस्वीर बाहर आते ही विवाद बढ़ गया।
यह बैठक पटना के परिवेश भवन में आयोजित किया गया था। इसमें मंत्री समेत प्रधान सचिव अरविंद चौधरी, प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष घोष सहित विभाग के अफसर मौजूद थे। इस बैठक मीसा भारती के पति शैलेश कुमार के शामिल होने पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है।
सवाल उठ रहा है कि क्या निजी सचिव बनाया है
बोर्ड की मीटिंग में लालू प्रसाद के बड़े दामाद कैसे बैठे थे? यह तो मंत्री ही बता सकते हैं? अगर तेज प्रताप यादव ने अपने बहनोई शैलेश कुमार को अपना निजी सचिव रख लिया है तो वह बैठक में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह बात अब तक सामने नहीं आई है।
जीजा जी के आशीर्वाद से बेहतर करेंगे तेज प्रताज- बीजेपी
इस मामले पर भाजपा के नेता तंज कसने लगे हैं। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि तेज प्रताप यादव अपने बहनोई के साथ मिलकर वन एवं पर्यावरण विभाग चलाएंगे। यह कोई हल्की बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए यह कहा कि सांसद मीसा भारती के पति शैलेश जी सभी मंत्रियों से काफी जानकार हैं, ज्ञानी हैं, टैलेंटेड हैं। शैलेश कुमार का आशीर्वाद बना रहा तो तेज प्रताप विभाग में बेहतर करेंगे।
जीतनराम मांझी की भी हुई थी फजीहत
इससे पहले भी जीतन राम मांझी की काफी फजीहत हो चुकी है। जीतन राम मांझी जब CM बने तब अपने दामाद को पीए रखा था। जब विवाद बढ़ने लगा था तो मांझी ने आनन-फानन में अपने दामाद को हटा दिया था और मामले को शांत किया था।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…