National

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षक बैजनाथ रजक ने खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाई बिहार की चौहद्दी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिला के चर्चित शिक्षक बैजनाथ रजक अपने पढ़ाने के तौर-तरीकों को लेकर बीते कई महीनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। महीनों पहले ही शिक्षक का आपदा, लू, खेल-खेल में हिंदी से अंग्रेजी में वाक्य बनाने, गर्मी की छुट्टियों में घर पर रहकर किताब से दोस्ती करने, नियमित रूप से बच्चों को स्कूल आने पर गाना गाते हुए पढ़ाने का वीडियो तारीफ बटोर चुका है।

इसी कड़ी में इनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा में बना हुआ है। जिसमें बच्चों को खेल घंटी में पढ़ाते हुए बिहार की चौहद्दी बता रहे हैं। बताते चलें कि शिक्षक बैजनाथ रजक समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह में कार्यरत है।

यह तब चर्चा में आए थे जब वह जमीन पर पढ़ाने के तौर तरीके से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुआ था। पढ़ाई के तौर तरीके से लेकर आपदा के समय कैसे बचाया जाए इसको लेकर खासतौर पर बच्चों को यह प्रशिक्षित भी करते हैं।

शिक्षक बैद्यनाथ रजक खुद गीत गाकर के बच्चे को नए-नए तरीकों से पढ़ा रहे हैं। वहीं बच्चे भी खूब आनंद लेकर समझ रहे हैं। शिक्षक का मानना है कि बच्चे विद्यालय से जुड़ चुके हैं लेकिन कुछ बच्चों में अभी भी छीजन का गुण दिख रहा है। यानि वे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। इसलिए वैसे ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय लाने और विद्यालय के समय को विद्यालय में बिताने के लिए एक नवाचार की कोशिश की जा रही है, जो इन दिनों विद्यालय के अंदर भी और बाहर भी जारी है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

8 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

14 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago