बिहार में फिर बवाल, आंदोलन पर उतरे BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई छात्र चोटिल

बिहार में एक बार फिर अभ्यर्थियों को लेकर बवाल हो गया है। पटना स्थित बीपीएससी कार्यालय के बाहर आंदोलन करने जा रहे अभ्यर्थियों पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई छात्रों के लाठीचार्ज में घायल होने की खबर है। अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस और प्रशासन ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद सियासी बवाल मच गया था।

जानकारी के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 67वीं परीक्षा में बदलाव किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी बुधवार को सड़क पर उतर गए। अभ्यर्थी लगातार परसेंटेज सिस्टम और एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। बीपीएससी ने पैटर्न में बदलाव कर दो पाली में परीक्षा को आयोजित करने की घोषणा की थी।

प्रदर्शनकारी छात्र जब बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो पुलिस ने काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया।

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर भी हुआ था हंगामा

बिहार के शिक्षक अभयर्थी भी सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस और प्रशासन की टीम ने लाठियां बरसाई थीं। इसके बाद जमकर सियासी हंगामा मचा। बीजेपी ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा। अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। शिक्षक अभ्यर्थिोयं ने नीतीश सरकार को 5 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago