National

समस्तीपुर जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति से 23 कार्टून अमानक पानी जब्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अमानक पानी लोड होने की सूचना पर वाणिज्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति के पहुंचते ही वाणिज्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कोच संख्या एस चार एवं पांच में रखे गए 23 कार्टन अमानक पानी को जब्त किया गया।

छापेमारी टीम का नेतृत्व डीसीआई दिलीप कुमार ने की। इस दौरान जब्त पानी को ट्रेन से उतरावा लिया गया। साथ ही इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण ट्रेनों में पानी की डिमांड काफी बढ़ गयी है। जिसके कारण पेंट्रीकार के कर्मी ट्रेन के विभिन्न कोचों में अमानक पानी बोतल भी लोड कर यात्रियों से महंगे दामों में बेच देते हैं।

रेल नीर नहीं होने की बात कहकर यात्रियों को अमानक पानी बोतल थमा दिया जाता है। इससे पूर्व भी बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी सहित अन्य ट्रेनों में अमानक पानी बोतल मिल चुका है। इसके बावजूद पेंट्रीकार के कर्मियों की मनमानी चलती रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago