National

होली मिशन हाई स्कूल में SPIC MACAY द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :– शहर में मोहनपुर रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल में छात्रों को भारतीय शास्त्रीय-संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने और रुच्योत्पन्न कराने हेतु SPIC MACAY द्वारा शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक-मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध सितारवादक पं० कुशल दास, तबलावादक पं. मिथिलेश झा, रंजीत निगुर्णी व अमित कुमार उर्फ “चिन्टू” को विद्यालय के निदेशक धर्मांश रंजन उर्फ “अंकुर” ने पुष्पगुच्छ एवं पाग देकर स्वागत किया। साथ ही पं० कुशल दास एवं पं० मिथिलेश झा ने छात्रों को शास्त्रीय-संगीत के माध्यम से मनोरंजन करवाया।

मौके पर शास्त्रीय संगीत के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी ने अनेकों जानकारियाँ प्रदान की। मौके पर निदेशक महोदय ने भी छात्रों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सृजनात्मक भावाभिव्यक्ति है जो मस्तिष्क को अत्यधिक सक्रिय और स्फूर्त बनाती हैं। इसको सुनने से मस्तिष्क की समझने की क्षमता में भी विकास होता है।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य एस. के. अहमद ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर धन्यवाद अर्पण किया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में विद्यालय के शिक्षक तरुणेश कुमार झा, कुमार गौरव व सुमन कुमार मण्डल, सिद्धार्थ कुमार सहित शिक्षकेतर एवं कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago