समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बलान नदी से युवक का शव बरामद किया गया है। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा- लोदीपुर पुल के पास की है जहां बलान नदी में युवक शव तैरता बरामद किया गया है।
स्थानीय लोगों के द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। शव की पहचान केवटा पंचायत के कागपुर टोला वार्ड संख्या-12 के सुधीर कुमार राय उर्फ ननकी (30) के रूप मे की गई है।
मृतक सोमवार की शाम मोटरसाइकिल से घर से निकला था लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे इसके बाद आज उसका शव बरामद किया गया है। मृतक के हाथ पैर बंधे थे और शरीर पर तेजाब डाला हुआ था। हत्या किन कारणों से हुई है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…