National

शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर समस्तीपुर में भाकपा माले ने किया आजादी मार्च

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- अमर शहीद खुदीराम बोस शहादत दिवस पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा झंडा के साथ गुरुवार को आजादी मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, शहीदों के सपनों का भारत बनाओ का नारा दिया।

शहर के मालगोदाम स्थित जिला कार्यालय पर भाकपा माले, आइसा, इनौस, एपवा, किसान महासभा, खेग्रामस, इंसाफ मंच, जसम समेत सभी संगठन के कार्यकर्ता एकजुट हुए। इसके बाद हाथों में 200 फीट का तिरंगा झंडा लेकर पैदल भ्रमण करते हुए अंबेडकर स्थल पहुंचे। स्मारक स्थल पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके उपरांत माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देशवासियों की सांझी विरासत ने देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराया। लोकतंत्र और संविधान स्थापित हुआ। धर्मनिरपेक्षता के साथ ही मौलिक अधिकार लागू हुआ। स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र, संविधान से प्रेरणा लेकर इसे आगे बढाने की जरूरत है। हम सबको शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आगे आना होगा।

मौके पर माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, उपेंद्र राय, जीवछ पासवान, सुनील कुमार, ललन कुमार, मनीषा कुमारी, फूल बाबू सिंह, राजकुमार चौधरी, अनील चौधरी, डा. खुर्शीद खैर, अशोक कुमार, महेश कुमार, लोकेश राज, राजू कुमार झा, उमेश कुमार, महेश पासवान, नईम अंसारी, दिनेश कुमार सिंह, जितेंद्र सहनी, रौशन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago