समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, दो जख्मी

advertisement krishna hospital 2

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने जख्मी युवकों को इलाज के लिये सदर अस्पताल भर्ती कराया। जख्मी की पहचान हलई ओपी के इंद्रवाड़ा निवासी मंगनू सहनी के पुत्र अखिलेश सहनी और गोलू सहनी के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हलई ओपी के महमदपुर निवासी ब्रह्मदेव सहनी के पुत्र बिरजू कुमार सहनी की शादी इंद्रवारा निवासी मंगनु सहनी की पुत्री से हुई थी। लेकिन, पारिवारिक कलह के कारण पति-पत्नी में मतभेद है। दोनों एक साथ रहना नहीं चाहते।

IMG 20220713 WA0033

मंगनू सहनी ने तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी दायर कर रखा है। शुक्रवार को परिवार न्यायालय में सुनवाई के लिए दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझ गए। एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला किया। वहीं दूसरी ओर घायलों को सदर अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस मामले को लेकर कुछ भी बताने से बचती नजर आई।

IMG 20220728 WA0089

1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

Picsart 22 07 13 18 14 31 808

IMG 20220813 WA0041

IMG 20220810 WA0048

IMG 20220331 WA0074

Advertise your business with samastipur town