भारत के वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल में ली अंतिम सांस

दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। उन्‍हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता है। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है जब हाल में उन्‍होंने अपनी एयरलाइन शुरू की है। इसका नाम आकासा एयर है।

झुनझुनवाला ने 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और वह घर आ गए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अकासा एयरलाइंस की शुरुआत की थी। झुनझुनवाला के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

कुछ समय पहले ही राकेश झुनझुनवाला ने अकासा के नाम से एक एयरलाइंस कंपनी खोली है जो कम दरों में यात्रियों को सुविधा देने को लेकर चर्चा में है। इस एय़रलाइंस को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल चुका है।

भारतीय शेयर बाजार के कहे जाते थे ‘बिग बुल’

राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। एक बार राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि शुरू में 100 डॉलर का निवेश किया था। खास बात यह है कि तब सेंसेक्स इंडेक्स 150 अंक पर था, जो अब 60 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

28 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

34 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

1 घंटा ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago