समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते पांच दिनों से अधिकतम तापमान में कमी, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते पांच दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। आगामी दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं लगातार 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना काफी कम रहेगी।

इस बीच पूसा कृषि विश्वविद्यालय के जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से रविवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर रहते हुए 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहकर 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 87 व दोपहर में 72 प्रतिशत रहा। वहीं आकाश में बादल छाए रहे व 13.2 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चली।

5 दिनों में इस प्रकार गिरा अधिकतम तापमान :

दिनांक  /  अधि. ताप.

17 अगस्त  /  35.40

18 अगस्त  /  35.20

19 अगस्त  /  33.10

20 अगस्त  /  32.80

21 अगस्त  /  32.60

वर्जन :

उत्तर बिहार के जिलों में पुरवा हवा व आकाश में छाए मध्यम बादल के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है। वहीं बारिश की संभावना कम है।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago