समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते पांच दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। आगामी दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं लगातार 10-12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान बारिश होने की संभावना काफी कम रहेगी।
इस बीच पूसा कृषि विश्वविद्यालय के जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से रविवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर रहते हुए 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहकर 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 87 व दोपहर में 72 प्रतिशत रहा। वहीं आकाश में बादल छाए रहे व 13.2 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चली।
दिनांक / अधि. ताप.
17 अगस्त / 35.40
18 अगस्त / 35.20
19 अगस्त / 33.10
20 अगस्त / 32.80
21 अगस्त / 32.60
उत्तर बिहार के जिलों में पुरवा हवा व आकाश में छाए मध्यम बादल के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है। वहीं बारिश की संभावना कम है।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, पूसा
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…