National

मिथिला विश्वविद्यालय में अश्लील हरकत करने वाले प्रोफेसर को LKVD काॅलेज ताजपुर स्थानांतरित करने के खिलाफ छात्राओं में उबाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के पीजी हिंदी विभाग के सहायक प्रध्यापक प्रोफेसर अखिलेश कुमार के कथित अभद्र आचरण के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद तत्काल प्रभाव से सहायक प्राध्यापक अखिलेश कुमार को एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर में स्थानांतरित कर दिया गया जिसका विरोध आक्रोशित आइसा, इनौस एवं ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी मार्च निकालकर कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर कुलपति का पूतला फूंका।

“अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करो”, “आरोपी प्रोफेसर को ताजपुर काॅलेज से हटाओ”, “ताजपुर का अपमान नहीं सहेगा छात्र- नौजवान” आदि नारे लगाते हुए अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं कुलपति का पूतला लेकर आइसा, इनौस व ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने कालेज गेट से चेतावनी मार्च निकाला। मार्च नारा लगाते हुए मुख्य मार्ग का भ्रमण कर पुनः कालेज गेट पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता आइसा के प्रखण्ड सचिव जितेंद्र सहनी ने किया। सभा को आसिफ होदा, मो. एजाज, मो. लड्डन अफरीदी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. जावेद, शंकर सिंह, कहकंशा प्रवीण, प्रिति कुमारी, नीलम कुमारी, शाइस्ता प्रवीण, वाहिद होदा, अब्दुल रहमान, पूजा कुमारी, मो. आरिफ़ रजा, मो. एबाद, मो. वसीम आदि ने संबोधित किया।

सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि अश्लील हरकत के आरोपी प्रोफेसर पर जांच बैठा हुआ है। कायदे से आरोपी प्रोफेसर को तत्काल सस्पेंड किया जाना चाहिए, लेकिन रसुखदार प्रोफेसर को सरकारी दबाव में ताजपुर स्थानांतरित किया गया है। वीसी द्वारा किया गया यह कारवाई कर्पूरी ठाकुर की धरती को शर्मशार करने वाला है। जब तक प्रोफेसर को बर्खास्त कर ताजपुर से हटाया नहीं जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आरोपी प्रोफेसर को हटाने के लिए छात्र, युवा एवं महिला संगठनों का सांझा मंच बनाकर काॅलेज में तालाबंदी, चक्काजाम एवं ताजपुर बंद जैसे निर्णायक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। अंत में कुलपति का पूतला फूंककर विरोध प्रकट किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago