कौन हैं शांतनु नायडू जिनके स्टार्ट अप गुड फेलोज में रतन टाटा ने किया है निवेश…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

21 साल का एक लड़का शाम को घर लौट रहा था, तभी सड़क पर उसने एक स्ट्रे डॉग को देखा जो शायद किसी गाड़ी से टकराकर मर चुका था। कुत्ते की यह स्थिति देखकर उसे बहुत तकलीफ हुई और उसने सड़कों पर गुजर बसर करने वाले आवारा कुत्तों की जान बचाने के लिए कुछ करने की सोची। उस लड़के ने अपने दोस्तों को फोन किया और रिफ्लेक्टर्स लगा हुआ डॉग कॉलर डिजाइन किया। अगले ही दिन उन्होंने कई स्ट्रे डॉग्स के गले में रिफ्लेक्टर वाले पट्टे डाले जिससे वो सड़क पर होने वाले एक्सीडेंट्स से बच सकें।

ये 21 साल का लड़का कोई और नहीं बल्कि शांतनु नायडू है, वही शांतनु जिनके स्टार्ट अप गुड फेलोज में देश के सबसे सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा ने निवेश किया है। 2014 में अपना ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद ही शांतनु टाटा ग्रुप से जुड़ गए थे और वे अपने परिवार की पांचवी पीढ़ी हैं जो टाटा ग्रुप में काम कर रही है।

शांतनु द्वारा स्ट्रे डॉग्स के लिए किए गए काम की हर तरफ तारीफ हुई, टाटा ग्रुप ने उनके इस काम की सराहना अपने न्यूजलैटर में भी की। जिसके बाद सभी लोग उनके द्वारा बनाए जाने वाले रिफ्लेक्टर कॉलर खरीदना चाहते थे लेकिन उनके पास इस काम को करने के लिए लगने वाली पूँजी की कमी थी। उसी समय शांतनु के पिता ने उन्हें इस बाबद रतन टाटा को पत्र लिखने के लिए कहा। शांतनु के पिता शायद ये बात जानते थे कि रतन टाटा खुद भी डॉग लवर हैं उनके बेटे के इस काम में मदद जरूर करेंगे।

शांतनु की लिखी चिट्ठी का जवाब रतन टाटा ने खुद के हस्ताक्षर किए हुए पत्र से दिया और बताया कि वे उनके काम से बहुत खुश हैं और उनसे मिलना चाहते हैं। और इस तरह पुणे के रहने वाले शांतनु और रतन टाटा की मुलाकात मुंबई में हुई। रतन टाटा शांतनु से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शांतनु को अपने असिस्टेंट के तौर पर काम करने का ऑफर दिया। 2018 में अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद शांतनु ने रतन टाटा के असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरु कर दिया।

हालांकि शांतनु की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वे 2014 से ही टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं और उन्होंने Tata Elxsi में बतौर डिजाइन इंजीनियर भी काम किया है। 1993 में पुणे महाराष्ट्र में जन्मे शांतनु ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और फिलहाल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन ऑफिस में डिप्टी जनरल मैनेजर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

4 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago