समस्तीपुर :- शहर से सटे मथुरापुर सारी गांव में लक्ष्मण भंडारी के 11 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार उर्फ किशन की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक हाथ खाली है। मथुरापुर ओपी अध्यक्ष गुलनाज कौशर के नेतृत्व में पुलिस ने आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की है लेकिन अब तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। मृत बालक की मां पिंकी देवी ने प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में पांच लोगों को नामजद किया है।
पांचों नामजद उनके रिश्तेदार ही हैं। उसने नामजदों पर पटोरी प्रखंड के धमौन गांव स्थित पुशतैनी जमीन मामले में केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नामजदों में से दो लोग बिहार से बाहर रह है।
बता दें कि लक्ष्मण भंडारी मजदूरी कर अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करता है। लक्ष्मण की मां माली का काम करती है। लक्ष्मण को दो पुत्र था। जिसमें छोटा किशन था। लक्ष्मण पहले प्रदेश में मजदूरी करता था। कोरोना में लगे लॉकडॉन में घर आया था। तब से यही रहकर मजदूरी करता है। सारी गांव में वर्षो से घर बनाकर रह रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…