समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत का है जहां बीते देर रात हथियारबंद बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। इस दौरान अपराधियों ने आधे दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। हालांकि, फायरिंग की घटना में किसी भी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं मिली है, लेकिन इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय किराना व्यवसायी कृष्ण कुमार के दुकान सह आवास पर बीते रात लगभग 1 बजे बाइक से पहुंचे दो की संख्या हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
आपको बताते चलें कि जिस जगह यह घटना हुई है उसी जगह कुछ दिनों पहले ही 7 जून की देर शाम उसी व्यावसायी के यहां हथियारबंद अपराधियों ने कुछ इसी अंदाज में 20 से 25 राउंड फायरिंग कर फरार हो गये थे, पुलिस उस मामले में भी अब तक ठोस कार्यवाई नहीं कर पाई है जिससे अपराधियों के हौसले बढ़े और दोबारा ऐसी घटना हुई। घटना के बाद पुलिस स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग को जामकर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि बीते 7 जून की देर शाम भी उनके घर पर अपराधियों ने 2 दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की थी। पिछले घटना के बाद उनके द्वारा पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया गया जिसके लेकर बदमाशों के द्वारा उनके घर पर फिर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…