National

होली मिशन हाई स्कूल ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में होली मिशन हाई-स्कूल मोहनपुर के 10वीं व 12वीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी सफल विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सफल छात्र-छात्राओं के माता-पिताओं की उपस्थिति ने समारोह को महोत्सव का रूप दे दिया।

वहीं 10वीं के प्रथम तीन टॉपर सुकृति कुमारी (98%), वंश राज राय (97%), राजमोहन (96%) सहित 49 छात्रों व 12वीं के प्रथम तीन टॉपर आदर्श शर्मा (95%), स्नेहा (95%), राशदा शामसी (94%) सहित 15 छात्रों को स्व. रतिरंजन प्रसाद मेमोरियल अवॉड देकर पुरस्कृत व उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के निदेशक धर्मांश रंजन उर्फ “अंकुर” ने शानदार प्रदर्शन हेतु सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया एवम् उनके माता-पिताओं को बधाईयाँ दी। वहीं प्राचार्य एस० के० अहमद ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में ए.के. वर्मा, प्रमोद कुमार, तरुणेश कुमार झा, कुमार गौरव एवं खुशबू झा की भूमिका अग्रणी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकेतर एवं कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

10 मिनट ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

40 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago